होटल की एक चाय
एक बार एक छोटा लड़का 5 स्टार होटल में गया। कुछ ही देर बाद वेटर आया और पूछा आपको क्या चजीए सर? छोटे बच्चे ने उल्टा पूछा!
कोल्ड कॉफी कितने रुपये का है? उस वेटर ने जवाब दिया 60 रुपये।
उसने उबारा पूछा कि चाय कितने की है। वेटर ने दुबारा जवाब दिया और कहा 45 रुपये का सर।
यह सुनने के बाद उस लड़के ने कहा! मेरे लिए एक चाय ले आइये।
कुछ ही देर में वेटर चाय के साथ बिल लेकर आया उस बच्चे के टेबल पर रखकर चला गया। उस लड़के ने चाय पी और पैसे दिए और वह चला गया।
जब वह वेटर आया तो वह दंग रह गया यह देखकर की उस लड़के ने चाय के बगल में उसने 15 रुपये का टिप छोड़ गया था।
शिक्षा/moral - उस लड़के के पास 60 रुपये होने पर भी उसने उस वेटर के टिप के बारे में पहले सोचा न कि अपने कोल्ड कॉफी के बारे में। उसी प्रकार हमें अपने फायदे के बारे में सोच ने से पहले दुसरो के बारे में भी सोचना चाहिए।

Comments
Post a Comment